सहारनपुर, अक्टूबर 16 -- Saharanpur News: सहारनपुर। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, इसे तीन वर्षीय सेजल लांबा ने साबित कर दिखाया। गुरुद्वारा रोड स्थित श्री आशुतोष रामलीला के पावन मंच पर सेजल ने महज 120 सेकंड में रामायण से जुड़े दर्जनों प्रश्नों के उत्तर देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को हैरान कर दिया। उसकी अद्भुत स्मरण शक्ति और धार्मिक ज्ञान को देखकर पूरा पंडाल तालियों और जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। जिस उम्र में बच्चे बोलना और चीजों को समझना सीखते हैं, उस उम्र में सेजल की रामायण के प्रति गहरी समझ ने सभी का दिल जीत लिया। श्रद्धालुओं ने नन्हीं प्रतिभा की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Firozabad News: पूंछ में आग लगाई तो क्रोधित हनुमान ने जला डाली लंका इस अवसर पर श्री आशुतोष रामलीला के प्रधान एडवोके...