Saharanpur News: तीन माह से बिजली का बिल रोकने वाले उपभोक्ताओं पर होगी कार्रवाई
सहारनपुर, अक्टूबर 23 -- Saharanpur News: देवबंद। बकाया बिजली बिलों की वसूली में तेजी लाने के लिए पॉवर कारपोरेशन की टीम ने एक बार फिर वसूली अभियान चलाने का निर्णय लिया है। पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता रविंद्र बाबू ने पीडब्ल्यूडी गैस्ट हाऊस में स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तीन माह से बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अधीक्षण अभियंता रवींद्र बाबू ने देवबंद विद्युत वितरण खंड के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर राजस्व वसूली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बकायेदारों से संपर्क कर बिल जमा कराने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने बकायेदार उपभोक्ताओं का डाटा कर्मचारियों को उपलब्ध कराया। इस दौरान राजस्व वसूली में पिछड़ रहे कर्मचारियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.