सहारनपुर, जुलाई 20 -- Saharanpur News: रामपुर मनिहारान, संवाददाता। इस्लामनगर रोड पर शनिवार रात चोरों ने लगातार तीन दुकानों को निशाना बनाकर व्यापारियों में दहशत फैला दी। बदमाश एक मिठाई की दुकान से 4,600 रुपये की नकदी ले गए, जबकि दो अन्य दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। घटना के बाद व्यापारियों ने पुलिस से जल्द खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। दुर्गेश गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इस्लामनगर रोड पर उनकी गुप्ता हार्डवेयर के नाम से दो दुकानें हैं। रात में अज्ञात चोर दोनों दुकानों के ताले तोड़ गए, लेकिन वहां से कोई सामान नहीं ले जा सके। वहीं सागर कश्यप की मिठाई की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे 4,600 रुपये निकाल लिए और दुकान का सामान भी बिखेर दिया। घटना के विरोध में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंड...