Saharanpur News: तीनों जोन में बनी 25-25 बड़े बकायादारों की सूची तैयार
सहारनपुर, अगस्त 21 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नगर निगम ने एकमुश्त समाधान योजना का लाभ दिलाने के लिए तीनों जोन में 25-25 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर उनसे व्यक्तिगत संपर्क शुरू कर दिया है। राजस्व विभाग के अधिकारी मूलधन जमा कर ब्याज में छूट लेने के लिए भवन स्वामियों को प्रेरित कर रहे हैं। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त से गृहकर, जलकर और सीवरकर की योजना शुरू हुई है। ऑफलाइन या upulbots.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। पांच दिनों में 75 आवेदन आए हैं। आयकर भवन कोर्ट रोड पर 3.22 करोड़ मूलधन और 28.23 लाख ब्याज, पोस्ट ऑफिस रेलवे रोड पर 3.19 करोड़ मूलधन व 31.02 लाख ब्याज तथा मिशन कंपाउंड पर 6.78 करोड़ मूलधन व 66.98 लाख ब्याज बकाया है। योजना में मूलधन जमा करने पर ब्याज में छूट मिलेगी। 30 सितंबर तक चालू गृहकर-जलकर मांग पर 20 प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.