Saharanpur News: तीज महोत्सव में मेहंदी, नृत्य और खेलों का उत्सव
सहारनपुर, अगस्त 13 -- Saharanpur News: प्रभाज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में तीज महोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। रंगीन गुब्बारों और सजी छतरियों से विद्यालय परिसर आकर्षक नजर आया। छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में पारंपरिक डिजाइनों से हथेलियां सजाईं। कक्षा छह से आठ वर्ग में आरवी ने प्रथम, अंशु ने द्वितीय और मन्नत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि किरत व संध्या को सांत्वना पुरस्कार मिला। वरिष्ठ वर्ग में जान्हवी प्रथम, कनक द्वितीय और खुशबू तृतीय रहीं। म्यूजिकल चेयर में बच्चों ने खूब आनंद लिया। समूह नृत्य में छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक गीतों पर प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरीं। झूलों पर बच्चों ने जमकर मस्ती की। यह भी पढ़ें- Amroha News: कन्या पाठशाला में छात्राओं ने रचाई आकर्षक मेहंदी आयोजन में दीपा, श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.