Saharanpur News: तालाब में डूबने से हुई थी हंसराज की मौत
सहारनपुर, अक्टूबर 11 -- Saharanpur News: देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के गांव लालवाला के तालाब में मिले 60 वर्षीय हंसराज की मौत पानी में डूबने से हुई थी। रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। हालांकि, बेटे की ओर से हत्या कर शव तालाब में फेंकने के लगाए गए आरोपों की पुलिस अभी जांच कर रही है। रविवार को हंसराज का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शशिनगर निवासी हंसराज पांच अक्टूबर को मछली पकड़ने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। शनिवार शाम उनका शव लालवाला के तालाब से बरामद हुआ था। बेटे सुधीर ने आरोप लगाया था कि पिता का शव निर्वस्त्र मिला, जबकि कपड़े पास की झाड़ियों में पड़े थे। सीओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों के आरोपों की भी जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.