सहारनपुर, अक्टूबर 7 -- Saharanpur News: गंगोह। तीतरो रोड स्थित मछली पालन के तालाब में जहरीला पदार्थ डाले जाने से करीब डेढ़ लाख मछली के बच्चे मरने का मामला सामने आया है। पीड़ित सनव्वर पुत्र जमील अहमद ने घटना के पीछे पुरानी रंजिश का आरोप लगाते हुए करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। सनव्वर के मुताबिक तालाब में करीब चार माह पुराने 'फनकास' प्रजाति के लगभग डेढ़ लाख मछली के बच्चे थे। जहरीला पदार्थ डाले जाने के बाद बड़ी संख्या में मछलियां मर गईं। उन्होंने बताया कि वह करीब 20 वर्षों से मछली पालन का काम कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते तालाब में जहरीला पदार्थ डाला गया। पुलिस ने मामले क...