सहारनपुर, सितम्बर 1 -- Saharanpur News: देवबंद। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में चल रही पांच दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दूसरे दिन अंडर-14 बालक वर्ग में 12 खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 29 किलो वर्ग में लांबा कांवेंट स्कूल के मोहम्मद जैद, विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के उमर उल इस्लाम, नालंदा वर्ल्ड स्कूल के विहान और जीनेक्स इंटरनेशनल स्कूल के लुभांशू सिंह पहुंचे। 38 किलो में ग्रेट मिशन स्कूल के हिमांशु, केबीडीएल इंटरनेशनल स्कूल के फाहद सैफी, सेंट जेवियर वर्ल्ड स्कूल के लव्यांश शर्मा और एसकेएस वर्ल्ड स्कूल के विनीत हजारिया ने जगह बनाई। 41 किलो से कम वर्ग में कर्ण पब्लिक स्कूल के दर्शिक कौशिक, एसएलबी एकेडमी के शिवांग, सेंट ऐन्ड्र के सार्थक शर्मा और प्रज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के धवन...