सहारनपुर, अक्टूबर 10 -- Saharanpur News: सहारनपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के तहत सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में किशोरियों के मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला हुई। इसमें मनोचिकित्सक डॉ. अमरजीत पोपली और क्लीनिकल मनोवैज्ञानिक अलका पोपली ने छात्राओं को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मन का स्वस्थ रहना भी जरूरी है। डॉ. अमरजीत पोपली ने कहा कि अधिक तनाव सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इससे बचने के लिए नियमित योग और व्यायाम करना चाहिए। समय निकालकर संगीत सुनना भी तनाव कम करने में मददगार है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या सिस्टर शीला ने अतिथियों का स्वागत कर किया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: योग कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षि...