सहारनपुर, अगस्त 11 -- Saharanpur News: सहारनपुर। थाना सरसावा क्षेत्र के गांव ढिक्का कलां में इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। करीब दो वर्ष पहले कांवड़ यात्रा को लेकर हुए विवाद को पीछे छोड़ते हुए मुस्लिम राजपूत समाज के लोगों ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। ग्रामीणों ने कांवड़ियों को केले और मिठाइयां वितरित कीं और शांतिपूर्ण माहौल में यात्रा को गांव से निकलवाने में सहयोग किया। एडवोकेट फैसल चौहान ने बताया कि पुरानी बातों को भुलाकर प्रेम, शांति और आपसी विश्वास को मजबूत करना ही समाज की असली ताकत है। ढिक्का कलां में दिखा यह माहौल हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बना। यह भी पढ़ें- हंडिया में कांवरियों की सेवा में जुटे लोग, हर धर्म के लोग बढ़ा रहे भाईचारे की मिसाल। इस दौरान अनीश अहमद एडवोकेट,...