सहारनपुर, जुलाई 12 -- Saharanpur News: पुवांरका, संवाददाता। कई दिन तक लगातार हुई बारिश से ढमोला नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद ढमोला गांव का जनता रोड से संपर्क प्रभावित हो गया है। मुख्य मार्ग पर पानी भरने से ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है। तेज बहाव के बावजूद दोपहिया वाहन चालक, ट्रैक्टर चालक और पैदल राहगीर नदी से होकर गुजर रहे हैं। वहीं कुछ बच्चे नदी में नहाते भी दिखाई दिए, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में कई स्थानों पर पानी का बहाव तेज और गहराई अधिक है, फिर भी लोग मजबूरी में इसी रास्ते का उपयोग कर रहे हैं। जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचाने वाले ई-रिक्शा चालकों को करीब 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। ग्राम प्रधान मुलकीन...