Saharanpur News: ढमोला के पुलों पर विधानसभा का बड़ा फैसला, एक माह में रिपोर्ट
सहारनपुर, अगस्त 10 -- Saharanpur News: ढमोला नदी से जुड़ी करीब 10 साल पुरानी समस्या अब फाइलों और बैठकों से निकलकर समाधान की दिशा में बढ़ती नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा की समय याचिका समिति की सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग से संबंधित बैठक में ढमोला नदी के साथ-साथ ढमोला, गोकलपुर और मढ़ क्षेत्र में पुल निर्माण, आवागमन और तटबंध से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। समिति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अब नगर निगम, सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम से स्थलीय निरीक्षण कराने का निर्णय लिया है। टीम को एक माह के भीतर समिति के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। बैठक में ढमोला नदी के तटबंध की पिचिंग के कार्य का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। पिछली सुनवाई के दौरान अधिकारियों की ओर से तटबंध की पिचिंग का कार्य पूरा होने की जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.