सहारनपुर, अक्टूबर 14 -- Saharanpur News: सहारनपुर। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें वाहन चलाने का प्रशिक्षण लेने के लिए व्यवस्थित सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए जिले में नया अधिकृत ड्राइवर ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग सेंटर बनकर तैयार हो गया है। टपरी स्थित कपासा रोड पर बने शिवशक्ति इंटरप्राइजेज ड्राइवर ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग सेंटर का सोमवार को मुहूर्त किया गया। सेंटर पर अभ्यर्थियों को वाहन चलाने की तकनीक सिखाने के साथ सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात संकेतों और वाहनों की तकनीकी बारीकियों की जानकारी भी दी जाएगी। इसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना और यातायात नियमों के पालन के लिए प्रशिक्षित करना है। हालांकि अभ्यर्थियों को यहां प्रशिक्षण के लिए करीब छह हजार से दस हजार रुपये तक की फीस च...