Saharanpur News: डीसीए चेयरमैन बनने पर परविन्दर सिंह सम्मानित
सहारनपुर, जुलाई 6 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। सहारनपुर हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट सेंटर की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन का चेयरमैन मनोनीत होने पर परविन्दर सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में क्रिकेट को नई गति मिलेगी और उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। परविन्दर सिंह ने कहा कि वह क्रिकेट के विकास, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। समारोह में रामजी सुनेजा, प्रमोद सडाना, हाजी ओसाफ गुड्डू और रविंद्र मिगलानी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.