सहारनपुर, जुलाई 30 -- Saharanpur News: रामपुर मनिहारान। डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में यकुंत, वर्णित, ओम, अवनी, तन्वी, वेदांश, प्रतिष्ठा, लायबा, अरफा एवं शगुन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक पोस्टर तैयार किए। बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टर बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहे। स्कूल के प्रबंधक परवेश कुमार एवं सहायक क्षेत्रीय अधिकारी जगदीश सिंह ने बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया तथा गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। स्कूल की प्रधानाचार्या निशा सैनी ने सभी प्रतिभागी बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें अपने गुरुजनों का सदैव सम्मान करने तथा जीवन में उनके आदर्शों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर पंच कुडीय ग...