सहारनपुर, जुलाई 15 -- Saharanpur News: देवबंद। भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रकोष्ठ के सह संयोजक मोहन लाल कोरी और मनोज सिंघल एड. ने नई दिल्ली में डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कोरोना काल से बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेनों का दोबारा संचालन शुरू कराने और हाल ही में संचालित नई ट्रेनों का देवबंद स्टेशन पर ठहराव कराने की मांग की। मोहन लाल कोरी और मनोज सिंघल ने डीआरएम को बताया कि दिल्ली, मेरठ व अंबाला के बीच चलने वाले कई पैसेंजर ट्रेने पहले से संचालित हो रही थी। लेकिन कोराना काल में इनका संचालन बंद कर दिया गया था। जिससे दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, नौकरी पर जाने वाले लोगों सहित व्यापारियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीआरएम से इसके अलावा नई ट्रेनों का देवबंद में ठहराव नहीं होने से क्षेत्र क...