सहारनपुर, सितम्बर 6 -- Saharanpur News: शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर नगर में श्री ठाकुर जी की भव्य शोभायात्रा बैंडबाजों, आकर्षक झांकियों संग बड़ी धूमधाम के साथ निकाली गई। श्री सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में श्री ठाकुर द्वारा मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की वार्षिक शोभायात्रा सुंदर झांकियो, बैंडबाजों संग निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियो का उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान, रविंद्र चौधरी डॉ. किरणपाल, संजय पंवार, अमित सैनी ने फीता काटकर किया। सनातन धर्म सभा की ओर से सभी उद्घाटन कर्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। शोभायात्रा में श्री राधा- कृष्ण, श्री ठाकुर जी की पालकी सहित सभी आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। यह भी पढ़ें- Bareily News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकली शोभा या...