सहारनपुर, सितम्बर 19 -- Saharanpur News: देवबंद। भायला-कासिमपुरा रेलवे ट्रैक पर वृद्धा का शव पड़ा मिला। वह दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आई है। हालांकि अभी शिनाख्त नहीं हुई है। शुक्रवार को राहगीरों ने पुलिस को रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास कराए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। सीओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि वृद्धा की उम्र लगभग 70 वर्ष है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हुई है। बताया जाता है कि वृद्धा दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आई है। जिसकी शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास गांव के प्रधानों को उनकी फोटो भेजी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...