सहारनपुर, नवम्बर 12 -- Saharanpur News: गंगोह। मंगलवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने रेत लदी दो बैल बुग्गियों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बुग्गियां क्षतिग्रस्त हो गईं और उनमें जुडे़े दोनों बैल घायल हो गए। एक बैल के तो दोनों पैर टूट गए। बुग्गी चालकों ने कूदकर जान बचाई। पुलिस ने ट्रक और चालक को पकड़ लिया। दुर्घटना मंगलवार रात बाईपास मार्ग स्थित सपा नेता नक्षत्रपाल चौधरी के आवास के पास घटित हुई। शहाद और उसामा रेत से भरी बैल बुग्गियां लेकर वहां से गुजर रहे थे। कि उसी समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार से ट्रक ने दोनों बुग्गियों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक बुग्गी ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। ट्रक उसे करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया। बुग्गियां क्षतिग्रस्त और दोनों बैल घायल हो गए। बुग्गी चालकों ने बताया कि अचानक तेज गति से आये ट्रक ने उन्हें संभलने का...