सहारनपुर, जुलाई 15 -- Saharanpur News: बेहट, संवाददाता। बेहट क्षेत्र में ट्यूशन पढ़कर पैदल गांव लौट रही कक्षा 11 की छात्रा को एक टेंपो चालक युवक ने बीच रास्ते में जबरन खींच कर अपरहण का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर पीछे से बाइक पर आ रहे गांव मुर्तजापुर निवासी संजय सैनी और उसके बेटे अर्पित ने टेंपो का पीछा किया और उसमें चढ़कर टेंपो की चॉबी निकलते हुए छात्रा को सकुशल बचा लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने भागने की लिए ग्रामीण संजय पर चाकू से कई वार कर उसे घायल कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना मंगलवार की सायं करीब चार बजे की है। गांव मुर्तजापुर निवासी कक्षा 11 की एक छात्रा कस्बे से ट्यूशन पढ़कर पैदल अपने गांव लौट रही थी। बताया जाता है कि पूर्वी यमुना नहर का पुल पार करने के बाद बेहट की इंदिरा कॉ...