सहारनपुर, जुलाई 15 -- Saharanpur News: नकुड़। ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे बारहवीं के छात्र क़ो चार युवकों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप घायल छात्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के ख़िलाफ कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को शाम करीब आठ बजे नगर के ईदगाह रोड़ के पास डेरे में रहने वाले सरदार रणजीत सिंह का 16 वर्षीय पुत्र छात्र जोबनप्रीत सिंह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। छात्र के पिता रणजीत सिंह ने बताया कि जैसे ही वह ईदगाह के सामने स्थित रोड़ पर घर जाने को घूमा तो, वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे कुछ युवकों ने उसे घेरकर डंडों से हमला कर दिया और छात्र की बेरहमी से पिटाई की गई। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: घात लगाकर किया हमला, चार के खिलाफ एफआईआर शोर सुनकर वहां से गुजरने वाले लोगों को...