सहारनपुर, जुलाई 20 -- Saharanpur News: गंगोह, संवाददाता। मजदूरी कर परिवार का सहारा बने 25 वर्षीय दिव्यांग युवक की ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे करते समय ट्रैक्टर और पेड़ के बीच फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना गांव सलारपुरा की है। गांव में एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली से प्लॉटों में मिट्टी भराव का काम करता है। उसके साथ गांव का ही दिव्यांग युवक दीपक पुत्र ओमप्रकाश मजदूरी करता था। ग्राम प्रधान कर्मवीर सिंह के अनुसार, शाम के समय चालक ट्रैक्टर को पीछे कर रहा था। उसी दौरान दीपक ट्रैक्टर के पीछे खड़ा था। दिव्यांग होने के कारण वह ट्रैक्टर की आवाज नहीं सुन सका और पीछे आती ट्रॉली व पेड़ के बीच फंस गया।...