Saharanpur News: टायर फैक्ट्री के धुएं पर खूनी संघर्ष, फैक्ट्री मालिक की मौत
सहारनपुर, अक्टूबर 11 -- Saharanpur News: सहारनपुर। गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव सलारपुरा स्थित टायर फैक्ट्री में प्रदूषण को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट में घायल शामली जनपद के कैराना क्षेत्र के गांव मन्नामाजरा निवासी फैक्ट्री मालिक अरबीन चौहान की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने मारपीट के दौरान लोहे की रॉड और गंडासे का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, टायर फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं से आसपास के गांव कल्लरहेड़ी और सनौली के लोग परेशान थे। उनका आरोप है कि धुएं से सांस संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। इसको लेकर ग्रामीण पहले भी अधिकारियों और फैक्ट्री मालिक से शिकायत कर चुके थे। सुनवाई नहीं होने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.