सहारनपुर, जुलाई 29 -- Saharanpur News: सहारनपुर। टायर कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने अपने चार रिश्तेदारों सहित पांच आरोपियों के खिलाफ कोतवाली गागलहेड़ी में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव खतौली निवाासी बलकार सिंह ने अपने रिश्तेदार संदीप कुमार, उसके भाई मनोज कुमार, सीमा देवी पत्नी संदीप कुमार निवासी ढाड़ेकी ढाना मुजाहिद्दपुर लक्सर हरिद्वार, सुमन देवी निवासी सुनहेटी झबरेड़ा जनपद हरिद्वार उत्तराखंड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपियों ने उसके बेटे रजत, आदित्य और भाई कुलतार सिंह की एक टायर कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोप है कि इसके बदले खर्च होना बताया। इसकी वजह में आरोपियों ने चार लाख रुपये एक बा...