सहारनपुर, जुलाई 12 -- Saharanpur News: बेहट, संवाददाता। क्षेत्र में टाउनशिप बसाने और आधुनिक सुविधाओं से लैस प्लॉट देने का झांसा देकर एक ही परिवार की मां और दो बेटों से करीब 36.18 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्र के खिलाफ बेहट कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ितों का आरोप है कि रकम लेने के बाद बैनामे में हेराफेरी की गई, दूसरी फर्म के खाते में भुगतान कराया गया और बाद में दोबारा रुपये मांगकर धमकियां दी गईं। पीड़ित आशु मित्तल पत्नी नवीन कुमार मित्तल, यश मित्तल पुत्र नवीन कुमार मित्तल और वंश मित्तल पुत्र नवीन कुमार मित्तल निवासी चर्च कंपाउंड थाना जनकपुरी ने अदालत में अलग-अलग प्रार्थना पत्र दिए थे। आरोप है कि केशव कपूर पुत्र संजीव कपूर और संजीव कपूर पुत्र कुलदीप कपूर, मूल निवासी किशनपुरा तथा हाल निवासी मिशन ...