सहारनपुर, अगस्त 19 -- Saharanpur News: गंगोह। गाली गलौच व झगडा करने से रोकने से गुस्सायें युवक ने जान से मारने की नीयत से सिर मंे कान के पास पेचकश घुसा दिया, जिससे आशु बुरी तरह घायल होकर बिलबिलाने लगा। गंभीर घायलावस्था में उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से भी इंकार होने पर आशु को हायर सेन्टर ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। आशु की मां परमिला पत्नी स्व. रमेश निवासी मोहल्ला टाकान ने कोतवाली मे दी गई तहरीर में कहा है कि सोमवार की शाम वह घर पर थी। इसी दौरान मोहल्ले के ही टिंकु पुत्र कोल्ला व योगश पुत्र महेन्द्र उनके घर के सामने गाली गलौच कर रहे थे। उसके पुत्र आशु ने इसका विरोध किया तो विपक्षी टिंकू ने गुस्से मे आकर जान से मारने की नियत से आशु के सर मे कान के पास पेंचकस घोप दिया। जिससे आशु बुर...