सहारनपुर, अगस्त 19 -- Saharanpur News: सहारनपुर। जौहर यूनिवर्सिटी के ऑडिट से जुड़े सीए दीपक गुप्ता के आवास और कार्यालय पर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दो टीमों ने एक साथ छापेमारी की। लखनऊ जोनल कार्यालय से पहुंची टीमों ने आठ घंटे से अधिक समय तक दस्तावेज, बैंक खातों से जुड़े कागजात, चेकबुक, पासबुक और करीब 250 बैनामों की जांच की। बताया जा रहा है कि सीए दीपक गुप्ता ने जौहर यूनिवर्सिटी का एक बार ऑडिट किया था। इसके अलावा वह सहारनपुर के कई प्रभावशाली लोगों के खातों का काम भी देखते हैं। जौहर यूनिवर्सिटी और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की इस कार्रवाई से सहारनपुर में राजनीतिक और कारोबारी हलकों में हलचल बढ़ गई है। सुबह छह बजे सहारनपुर पहुंचीं ईडी की दो टीमें यह भी पढ़ें- Saharanpur News: सहारनपु...