Saharanpur News: जेल से रिहा हुए कांग्रेस नेता, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सहारनपुर, सितम्बर 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार किए गए महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी और महानगर उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा की मंगलवार को रिहाई हो गई। दोनों के जिला कारागार से बाहर आने की सूचना पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप राणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जेल परिसर पहुंच गए। रिहाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया और उनके साथ घर के लिए रवाना हुए। सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था। कलेक्ट्रेट पहुंचने के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई थी। यह भी पढ़ें- मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मनीष त्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.