सहारनपुर, अगस्त 22 -- Saharanpur News: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मिर्जापुर, अम्बेहटा चांद की करीब 305 मीटर क्षतिग्रस्त सीसी रोड की मरम्मत को लेकर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने संज्ञान लिया है। औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रशासन ने सड़क की स्थिति की जानकारी दी, जिस पर डीएम ने संबंधित कार्य का प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव मिलने के बाद नियमानुसार उस पर विचार किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सबसे पहले मेस किचन में पहुंचकर बच्चों के लिए तैयार भोजन की गुणवत्ता और सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने खाद्य सामग्री की एक्सपायरी डेट जांची और फ्रिज में रखी सामग्री का भी जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: प्रधानाध्यापक से अभद्रता करने वाले पर केस उन्होंने भोजन सामग्री के सुरक्षित भंडारण और मेस को साफ...