Saharanpur News: जिला वाल्मीकि सभा की 31 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित
सहारनपुर, सितम्बर 8 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मंगलवार को जिला वाल्मीकि सभा की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सभा की अध्यक्ष नीलम कल्याण ने 31 सदस्यीय कार्यकारिणी में एससी-एसटी आयोग के सदस्य महीपाल सिंह वाल्मीकि को प्रतिनिधि मनोनीत किया। कार्यकारिणी में जयपाल सिंह और विश्वास कागड़ा को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार और राहुल वाल्मीकि को महामंत्री, ब्रजपाल सिंह व अनिल कुमार को मंत्री, गौतम घावरी और सुरेंद्र सेठ को कोषाध्यक्ष तथा विकास केसला को संगठन मंत्री बनाया गया। इसके अलावा पूनम घावरी को प्रचार मंत्री, पूजा पाल को महिला संगठन मंत्री, राजकुमार व सत्यपाल सिंह को कार्यालय प्रभारी, संजीव कुमार को ऑडिटर तथा सुखपाल सिंह व राजेश कुमार को कानूनी सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.