Saharanpur News: जिला-महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदारों से लिए आवेदन, कार्यकर्ताओं से भी किया संवाद
सहारनपुर, अगस्त 19 -- Saharanpur News: सहारनपुर। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत मंगलवार को एआईसीसी पर्यवेक्षक राणा गुरजीत सिंह (कपूरथला विधायक एवं पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री) अपने सहयोगी यूपीसी पर्यवेक्षक अजय चौधरी, मोहम्मद हामिद कोकब और कामेश रतन के साथ महानगर पहुंचे। राणा गुरजीत सिंह ने जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन सृजन अभियान की रूपरेखा और उद्देश्य की जानकारी दी। इसके बाद बंद कमरे में जिला एवं महानगर अध्यक्ष पद के संभावित उम्मीदवारों से आवेदन पत्र प्राप्त किए गए। जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पर्यवेक्षकों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- सिकंदराबाद में कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक ने कार्यकर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.