Saharanpur News: जिला पंचायत में दखल का पुराना मामला फिर चर्चा में, दो साल पहले भी लगे थे आरोप
सहारनपुर, अक्टूबर 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। जिला पंचायत में कामकाज में हस्तक्षेप को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र चौधरी पर लगाए गए आरोपों का मामला नया नहीं है। करीब दो साल पहले अगस्त 2024 में भी तत्कालीन अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) ने पत्र लिखकर उन पर जिपं के कामकाज में हस्तक्षेप के आरोप लगाते हुए आपत्ति जताई थी। अब जिला पंचायत के अभियंता ने भी पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में डीएम ने एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी को जांच सौंपी है। अगस्त 2024 में तत्कालीन एएमए उपेंद्र कुमार ने अपने पत्र में आरोप लगाया था कि विजेंद्र चौधरी जिला पंचायत के कामकाज में हस्तक्षेप कर रहे हैं। उन्होंने इसे आपत्तिजनक ही नहीं, बल्कि असंवैधानिक भी बताया था। पत्र में यह भी कहा गया था कि इस स्थिति के कारण कार्यालय में भययुक्त माहौल बना हुआ है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.