सहारनपुर, अगस्त 9 -- Saharanpur News: कोतवाली नगर पुलिस ने रविवार को जिलाबदर हिस्ट्रीशीटर आशीष शर्मा उर्फ गागू को अवैध छुरे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे प्रभात सिनेमा पार्किंग गेट के पास से पकड़ा। आशीष शर्मा उर्फ गागू पुत्र स्व. सुरेश शर्मा नाला पटरी किशनपुरा का निवासी है और कोतवाली नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस के मुताबिक वह वर्तमान में जिलाबदर चल रहा था। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध छुरा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आशीष के खिलाफ विभिन्न थानों में अलग अलग धाराओं में 17 मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...