सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: गंगोह। ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित कृषि गोष्ठी में किसानों को रसायनमुक्त और प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए जागरूक किया गया। वक्ताओं ने मोटे अनाज की पैदावार बढ़ाने, जैविक खेती और गोबर की खाद व गोमूत्र से कीटनाशक तैयार करने पर जोर दिया। साथ ही गोपालन और फार्मर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र कुमार, दिनेश प्रमुख, बीडीओ माले सोनी कुशवाह, जिपंस सुशील कम्हेड़ा, रामदास सैनी, रविंद्र चौधरी, राकेश आर्य सैनी, आसिफ चौहान, महक सिंह ने विचार रखे। अध्यक्षता राजपाल सैनी और संचालन रविंद्र चौहान ने किया। अमित कुमार, आखलेभ कुमार, मोतीराम, शुभम, ओपिन कुमार, रविन कुमार व कृषि समूह सखी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...