सहारनपुर, अगस्त 26 -- Saharanpur News: सहारनपुर। जिले के ग्रामीण इलाकों में बदहाल सड़कों से जूझ रहे लोगों के लिए राहत वाली खबर है। शासन ने जिले के दो दर्जन से अधिक ग्रामीण संपर्क मार्गों के पुनर्निर्माण, मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। करीब एक से चार किलोमीटर लंबाई वाले इन मार्गों के पुनर्निर्माण व अनुरक्षण मद में एक से ढाई करोड़ रुपये तक की धनराशि खर्च होगी। शासन स्तर से बजट भी जारी कर दिया गया है। बरसात समाप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। स्वीकृत कार्यों में देवबंद व नकुड़ क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़कें शामिल हैं। इनमें लबकरी से चिराउ झबीरण, लबकरी-चिराउ झबीरण मार्ग से देवबंद चीनी मिल, मिर्जापुर-मियानगी, टपरी- भगवानपुर, नसरतपुर- मदनूकी माइनर, चकवाली उमरी से मिर्जापुर तथा उमरी मजबता से बालूमाजरा मा...