Saharanpur News: जनमंच की बदलेगी तस्वीर, आज से शुरु होगा जीर्णोद्धार
सहारनपुर, जुलाई 22 -- Saharanpur News: सहारनपुर। शहर के प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र जनमंच के जीर्णोद्धार का कार्य आज से शुरू होगा। इसके चलते जनमंच करीब छह महीने तक बंद रहेगा। जीर्णोद्धार का टेंडर लखनऊ की कंपनी को मिला है और कार्य को निर्धारित अवधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जनमंच के कायाकल्प पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जीर्णोद्धार के बाद जनमंच में दर्शकों और कार्यक्रम आयोजकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। परियोजना के तहत जनमंच में नई और आरामदायक सीटें लगाने के साथ छत की मरम्मत एवं सुधार का कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा शौचालयों का निर्माण और आधुनिकीकरण, आधुनिक ऑडियो सिस्टम, सेंट्रलाइज एसी व्यवस्था तथा स्टेज को बेहतर बनाने का काम भी किया जाएगा। भवन की अन्य व्यवस्थाओं को भी आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा, ताकि यहां आयोजित होन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.