Saharanpur News: जनपद में 48,530 लोगों ने की स्वगणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
सहारनपुर, नवम्बर 29 -- Saharanpur News: सहारनपुर। जनगणना की तैयारियों के बीच जिले में स्वगणना अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक जनपद में 48,530 लोगों ने स्वगणना के माध्यम से अपना विवरण दर्ज कराया है। इसमें सबसे अधिक 10,765 लोगों ने नगर निगम क्षेत्र में स्वगणना की है। वहीं सहारनपुर तहसील में 9,892, बेहट तहसील में 6,666 और नकुड़ तहसील में 5,245 लोगों ने स्वगणना की है। स्वगणना अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। इसके लिए अब केवल दो दिन शेष हैं। स्वगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनगणना का कार्य शुरू करेंगे। इसके लिए महानगर में 1,265 प्रगणक और 194 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। इनके अलावा 128 रिजर्व प्रगणक और 21 रिजर्व सुपरवाइजर भी तैनात किए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनकी सेवाएं ली जा सकें। जनगणना कार्य को व्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.