सहारनपुर, अक्टूबर 30 -- जनगणना-2027 के लिए प्रशिक्षण Saharanpur News: सहारनपुर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत नगर निगम के महानगर के तीन जोन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कुल 778 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना की प्रक्रिया, मकान एवं परिवार की पहचान, प्रश्नावली भरने और मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल आंकड़े दर्ज करने की बारीकियां समझाई गईं। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना में पूछे जाने वाले सभी 40 प्रश्नों के उद्देश्य और सही जानकारी संकलित करने के तरीके बताए गए। जोन एक का प्रशिक्षण दिल्ली रोड स्थित डीपीएस स्कूल में जोन प्रभारी एवं सहायक नगरायुक्त जेपी यादव के निर्देशन में हुआ। जोन दो का प्रशिक्षण लार्ड महावीरा एकेडमी में कर निर्धारण अधिकारी श्रुति महेश्वरी के निर्देशन में तथा जोन तीन का प्रशिक्षण रा...