सहारनपुर, सितम्बर 26 -- Saharanpur News: कोतवाली नगर पुलिस ने महिला से गले की चैन झपटने के मामले में वांछित आरोपी बिल्ला उर्फ सन्नी निवासी लखनौती खुर्द को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से पीली धातु की चैन, 315 बोर का तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक बरामद की। 20 सितंबर को विष्णुधाम कॉलोनी निवासी जनार्धनदास अग्रवाल ने पत्नी की चैन बाइक सवार दो युवकों द्वारा झपटने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने साथी बिट्टू के साथ नुमाइश कैंप में एक बुजुर्ग महिला से चैन झपटने की बात कबूली। दोनों ने चैन का हिस्सा बांट लिया था। आरोपी अपना हिस्सा बेचने सहारनपुर आया था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...