सहारनपुर, अक्टूबर 15 -- Saharanpur News: सहारनपुर। जिले के 40 शिक्षण संस्थानों में वर्ष 2014 से 2016 के बीच छात्रवृत्ति वितरण में हुई कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। मामले की पड़ताल कर रही आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की टीम ने बुधवार को जिले के 22 महाविद्यालयों में पहुंचकर आवश्यक जानकारियां जुटाईं। जांच में विद्यार्थियों के नाम, मोबाइल नंबर और छात्रवृत्ति से जुड़े अन्य विवरणों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संबंधित संस्थानों के अभिलेखों और विभागीय रिकॉर्ड का मिलान कर छात्रवृत्ति वितरण की वास्तविक स्थिति पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वर्ष 2014 से 2016 के बीच छात्रवृत्ति वितरण में कथित गड़बड़ियों का मामला सामने आया था। जांच में जिले के कुल 40 शिक्षण संस्थानों का नाम सामने आने के बाद मामले की पड़ताल की जा रही है। ईओडब्ल्यू की ...