सहारनपुर, सितम्बर 21 -- Saharanpur News: देवबंद।कोतवाली क्षेत्र के गांव तल्हेड़ी बुजुर्ग से चोरों ने बंद मकान में छत के रास्तें से घुसे चोरों ने 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इस दौरान परिवार के सदस्य एक कार्यक्रम में गए हुए थे। रविवार को याकूब अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि परिवार के सदस्य घर का ताला लगाकर बस स्टेंड स्थित एक परिचिति के यहां गए हुए थे। इस दौरान चोर घर में घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर वहां रखे 25 हजार रुपये चोरी कर लिए। बताया कि वापस लौटने पर उन्हें चोरी की घटना का पता चला। पीडित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...