सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: देवबंद। पुलिस ने दो अलग-अलग चोरियों का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया। आरोपियों के पास से चोरी किए गए स्पलिट एसी का आऊट डोर और बाइक बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक बीती 13 अगस्त को मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी मानसिंह ने अज्ञात चोर पर छत पर लगे स्पलिट एसी के आऊटडोर को चोरी कर लिए जाने के संबंध में मामला दर्ज कराया था। जांच के दौरान संज्ञान में आए मोहल्ले के ही चांद को मंगलौर रोड स्थित कब्रिस्तान के बाहर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से स्पलिट एसी का टूटा फूटा तांबे का आउटर बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- Barabanki News: दो बाइक चोर गिरफ्तार, तीन बाइकें बरामद वहीं पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल केसाथ देवबंद के गांव महमूदपुर निवासी दुष्यंत कुमार उर्फ बच्चा और अभिनव उर्फ बंटी को खेड़ामुगल स्थ...