Saharanpur News: चेहल्लुम पर गमगीन माहौल में निकला मातमी जुलूस, सोगवारों ने किया मातम
सहारनपुर, अगस्त 5 -- Saharanpur News: जरत इमाम हुसैन अलै. की याद में बुधवार को चेहल्लुम का मातमी जुलूस पूरे अकीदत और गम के माहौल में निकाला गया। जुलूस के दौरान सोगवारों ने छुरियों और ब्लेड से मातम कर अपने शरीर को लहूलुहान कर दिया। जुलूस इमामबारगाह असद अली छत्ता से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए इमामबारगाह महल पहुंचा, जहां असगर हुसैन ने अलविदाई मर्सिया पढ़ा। इसके बाद जुलूस दादा मीराजी स्थित दरगाह हजरत इमाम हुसैन पहुंचकर संपन्न हुआ। अंजुमन जुल्फिकार हैदरी, अंजुमन सरकार-ए-अबू तालिब, अंजुमन हैदरी और अंजुमन हुसैनिया के फरहत हुसैन, साकिब रजा, गुलशन रजा, मुंशिफ हुसैन, मोहम्मद नजफ व मोहम्मद अली ने नोहे पढ़े। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: चेहल्लुम पर निकला गया जुलूस जुलूस से पहले मौलाना तनवीर आलम ने मजलिस को संबोधित किया, जबकि कसरे फात्मी में प्रोफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.