सहारनपुर, अक्टूबर 12 -- मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण Saharanpur News: सहारनपुर। मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव की तैयारियों के तहत सोमवार को मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान 10 पीठासीन अधिकारी और सात प्रथम मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अरविंद कुमार चौहान ने संबंधित विभागाध्यक्षों को अनुपस्थित मतदानकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज, नेहरू मार्केट के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद कुमार चौहान ने की। उन्होंने उपस्थित मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण गंभीरता से प्राप्त करने और निर्वाचन प्रक्रिया के सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।...