Saharanpur News: चिलकाना पुलिस ने किए तीन नशा तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर, अगस्त 9 -- Saharanpur News: थाना चिलकाना पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वाले तीन नशा तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। नशा तस्करों के कब्जे से 111 पव्वा फ्रूटी शराब बरामद हुई। थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रियांशु सैनी पुत्र रामगोपाल मोहल्ला आर्यनगर छुटमलपुर को कालू माजरा वाले खड़ंजे से 30 पव्वे फ्रूटी, गौरव कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी मोहम्मदपुर कंडेला को 33 पव्वे फ्रूटी व अजय कुमार पुत्र शिवकुमार को 40 पव्वे फ्रूटी महबूबा ब्रांड के साथ फिरोजाबाद से पांज बांगर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.