सहारनपुर, अगस्त 8 -- Saharanpur News: सरसावा। पत्नी के साथ ससुराल पहले युवक को रात में सोते समय सांप ने डस लिया। इसका पता सुबह चला तो ससुराल वाले उसे लेकर हायर सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की चार माह पहले ही शादी हुई थी। युवक की मौत से परिजनों और पत्नी का रो-रोकर बुराहाल है। देर शाम सरसावा में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सरसावा के पूर्वी बाजार निवासी 28 वर्षीय अनुज पांचाल पुत्र जय सिंह पांचाल गुड़गांव की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। शुक्रवार को छुट्टी होने पर वह पत्नी शालिनी के साथ उसके मायके झाड़वन पहुंचा था। रात करीब 12 बजे तक वह रिश्तेदारों के साथ बातचीत करता रहा। इसके बाद वह कमरे में सोने चला गया। रात करीब तीन बजे परिजन कमरे में पहुंचे तो अनुज के पास सांप बैठा दिखाई दिया। परिजनों...