सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: गंगोह। जेहरा गांव स्थित शिव मंदिर के पुजारी बाबा राजनाथ सिंह (55) के चार दिन से लापता होने से ग्रामीणों में चिंता है। वह 20 अगस्त को स्कूटी लेकर हरियाणा जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। कटार सिंह पुत्र साधुराम निवासी जेहरा ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से पुजारी का पता लगाने की मांग की। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...