सहारनपुर, सितम्बर 9 -- Saharanpur News: तीतरों। गांव धानवा में बाइक पर बेटे के साथ घर लौट रहे 55 वर्षीय किसान अली हसन अचानक सड़क पर गिर पड़े। ग्रामीणों ने उन्हें चारपाई पर लिटाकर परिजनों की मदद से चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अली हसन बेटे वसीम के साथ बाइक पर पीछे बैठे थे। गांव के पास पहुंचते ही वह अचानक नीचे गिर गए। वसीम ने बाइक गली में रोक दी। हादसा पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। परिजनों के मुताबिक, अली हसन की मौत कार्डियक अरेस्ट से होने की आशंका है। गमगीन माहौल में उनका सुपुर्दे खाक किया गया। हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...