Saharanpur News: चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर, सितम्बर 3 -- Saharanpur News: मिर्जापुर। नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों का चालान कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पाडली ग्रांट निवासी शौकीन पुत्र इमरान को 124 ग्राम, मिर्जापुर पौल निवासी प्रवेज पुत्र जमील को 135 ग्राम और अमादपुर निवासी तौसिर पुत्र मुकर्रम को 152 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार तीनों के कब्जे से कुल 411 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.