सहारनपुर, अक्टूबर 3 -- Saharanpur News: शनिवार को चंदेना कोली स्थित श्री गांधी वैदिक इंटर कॉलेज में नौ दिवसीय वैदिक रामायण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन कथा वाचक आचार्य कुलदीप ने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित कथा का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीराम का जीवन त्याग, सत्य और मर्यादा का प्रतीक है, जिससे प्रत्येक मनुष्य को प्रेरणा लेनी चाहिए।कथा का शुभारंभ करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख विजेंद्र चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रभु श्रीराम की महिमा अतुलनीय है। रामायण केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला आदर्श है। इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में नैतिकता और संस्कारों का संचार होता है।इससे पूर्व आचार्यो द्वारा यज्ञोपवीत संस्कार कराकर सम्पूर्ण विधि विधान पूर्वक यज्ञ आहुति कराई गई।इस दौरान ...